चांद से नमूने लाने के लिए चीन ने सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया अपना विशेष यान

चीन ने चांद की सतह से नमूने एकत्र करने के लिए मंगलवार को अपना पहला मानवरहित यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह यान लौटकर धरती पर आएगा।

बीजिंग/वेनचांग । चीन ने चांद की सतह से नमूने एकत्र करने के लिए मंगलवार को अपना पहला मानवरहित यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह यान लौटकर धरती पर आएगा।

‘सीजीटीएन’ की खबर के अनुसार चीन ने दक्षिणी प्रांत हैनान स्थित वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से यान ‘चांग ए-5’ को चांद पर भेजने के लिए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

यह यान ‘लांग मार्च-5 रॉकेट’ के जरिए स्थानीय समायानुसार सुबह साढ़े चार बजे प्रक्षेपित किया गया। ‘चांग ए-5’ अंतरिक्ष यान को रॉकेट पृथ्वी-चंद्रमा स्थानांतरण कक्षा में जाएगा। यह चांद की सतह से नमूने एकत्र करेगा और पृथ्वी पर लौटकर आएगा।

‘चांग ए-5’ चीन के एयरोस्पेस इतिहास में सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण मिशनों में से एक है, साथ ही 40 से अधिक वर्षों में चांद से नमूने एकत्र करने संबंधी दुनिया का पहला अभियान है।

1970 के दशक के बाद यह किसी भी देश का चांद पर ऐसा पहला मिशन होगा जो चांद से पत्थर के टुकड़े पृथ्वी पर लाने की कोशिश करेगा। मिशन का नाम चांग’इ के नाम पर रखा गया है, जिन्हें चीन में चांद की देवी माना जाता है।

इसका उद्देश्य है चांद से ऐसी सामग्री वापस पृथ्वी पर लाने का जिससे वैज्ञानिक उसके बनने के बारे में और जानकारी हासिल कर सकें। इस मिशन से चीन अंतरिक्ष से सैंपल धरती पर लाने की अपनी क्षमता का परीक्षण करना चाह रहा है।

अगर यह काम सफलतापूर्वक हो पाया तो फिर और मुश्किल मिशनों की तैयारी की जाएगी। अगर यह मिशन सफल रहा तो चीन चांद से सैंपल वापस लाने वाला तीसरा देश बन जाएगा। करीब दशकों पहले अमेरिका और सोवियत संघ यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

 

First Published on: November 24, 2020 12:09 PM
Exit mobile version