CORONA HELP : भारत को राहत सामग्री भेजने के काम में जुटे हैं शेफ विकास खन्ना

प्रमुख भारतीय शेफ विकास खन्ना कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को ऑक्सीजन सांद्रक और पीपीई किट्स समेत महामारी से निपटने में आवश्यक आपात राहत सामग्री भेजने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।

न्यूयॉर्क। प्रमुख भारतीय शेफ विकास खन्ना कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को ऑक्सीजन सांद्रक और पीपीई किट्स समेत महामारी से निपटने में आवश्यक आपात राहत सामग्री भेजने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।

खन्ना ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के दौरान भी भारत के लाखों लोगों को भोजन और आवश्यक सामान उपलब्ध कराया था। वह भारत को करीब 10,000 ऑक्सीजन सांद्रक और 50,000 अग्नि प्रतिरोधी पीपीई किट्स भेजने के काम में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगले कुछ हफ्ते बहुत जज्बाती और कठिन हैं। यह हमारे लिए तनावपूर्ण होने जा रहा है। जब तक सब सुरक्षित नहीं हो जाते तब तक हम भी सुरक्षित नहीं हो सकते। हम सभी को मजबूत बने रहना होगा। जब तक यह हो नहीं जाता तब तक मैं शांत नहीं बैठूंगा। बाकी सब चीजें इंतजार कर सकती है लेकिन जान बचाने में कोई देरी नहीं की जा सकती।’’

First Published on: May 7, 2021 12:24 PM
Exit mobile version