कोरोना वायरस से दुनिया भर में मरने वालों की संख्या 1,70,000 के पार : एएफपी का आंकड़ा

दुनिया भर में वायरस के कारण कुल मिलाकर 1,70,226 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है जिनमें से 1,06,737 यूरोप से हैं। अमेरिका में लगभग 45लोगों की जान जाने के साथ ही सबसे ज्यादा मृत्यु-दर दर्ज की गई है। वहीं इसके बाद 24,114 लोगों की जान इटली में और 21,282 लोगों की जान स्पेन में गई। फ्रांस में 20,265 लोगों ने तो ब्रिटेन में 16,509 लोगों ने इस बीमारी से प्राण गंवाए हैं।

पेरिस। कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में मरने वालों की संख्या एक लाख 70 हजार से ज्यादा हो गई है जिनमें से दो तिहाई सबसे बुरी तरह प्रभावित यूरोप से हैं। यह आंकड़ा एएफपी ने भारतीय समयानुसार मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे तक का दिया है।
दुनिया भर में वायरस के कारण कुल मिलाकर 1,70,226 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है जिनमें से 1,06,737 यूरोप से हैं। अमेरिका में लगभग 45 लोगों की जान जाने के साथ ही सबसे ज्यादा मृत्यु-दर दर्ज की गई है। वहीं इसके बाद 24,114 लोगों की जान इटली में और 21,282 लोगों की जान स्पेन में गई। फ्रांस में 20,265 लोगों ने तो ब्रिटेन में 16,509 लोगों ने इस बीमारी से प्राण गंवाए हैं।
दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 24,83,086 मामले दर्ज किये गए हैं, यद्यपि इस संख्या के और ज्यादा होने की आशंका है क्योंकि बहुत से देश सिर्फ बेहद गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं। एएफपी ने यह आंकड़े राष्ट्रीय अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से मिली जानकारी के आधार पर जुटाए हैं। एएफपी

First Published on: April 22, 2020 11:43 AM
Exit mobile version