मेक्सिको के बार में गोलीबारी, 11 की मौत

मेक्सिको सिटी। दक्षिणी अमेरिका के मैक्सिको में गुआनाजुआटो के एक बार में रविवार को एक बंदूकधारी ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में चार महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अभियोजकों ने कहा कि जराल डेल प्रोग्रेसो शहर के निकट स्थित बार में गोलियों से छलनी शव मिले।

यह इलाका मिकोआकैन राज्य की सीमा के निकट है और यही जालिस्को गिरोह के लिए घुसपैठ का स्थल है जो गुआनाजुआटो में आना चाहता है। खबरों के मुताबिक मृतकों में से चार महिलाएं हैं जो संभवत: बार में काम करती थीं। इस हमले के पीछे कारण पता नहीं चल पाया है हालांकि इसे अंजाम देने के पीछे मादक पदार्थ गिरोहों का हाथ होने के संकेत मिले हैं।

 

First Published on: September 28, 2020 2:19 PM
Exit mobile version