
वाशिंगटन। भारतीय मूल की अमेरिकी राजनीतिज्ञ सारा गिडियन
ने मेन राज्य से अमेरिकी सीनेट सीट के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राइमरी
जीत ली है। अब नवंबर में होने वाले चुनाव में वह यहां से रिपब्लिकन सीनेटर
सूसन कोलिन्स को चुनौती देंगी।
गिडियन अभी मेराज्य विधानसभा में अध्यक्ष हैं। इस
बार सीनेट प्राइमरी की दौड़ में जीतने वाली 48 वर्षीय गिडियन दूसरी
भारतीय-अमेरिकी हैं। इससे पहले उद्योगपति रिक मेहता ने न्यूजर्सी से
रिपब्लिकन प्राइमरी जीती थी।
गिडियन और मेहता अपने-अपने राज्यों में प्राइमरी जीतने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। गिडियन के पिता भारतीय-अमेरिकी तथा मां अमेरिकी हैं। गिडियन ने 2.3 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई थी जो इस क्षेत्र के लिहाज से एक रिकॉर्ड है। नवंबर
में अगर वह जीत जाती हैं तो अमेरिकी सीनेट का हिस्सा बनने वाली दूसरी
भारतीय-अमेरिकी महिला बन जाएंगी। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली
भारतीय-अमेरिकी महिला केलिफोर्निया से कमला हैरिस हैं।