दुनिया भर में 50.7 करोड़ से अधिक हुई संख्या, अमेरिका में CORONA के सबसे अधिक मामले

दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों क्रमश: 80,801,505 और 990,206 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना के कुल 43,047,594 के साथ भारत इस मामले में दूसरे स्थान पर है।

वाशिंगटन। कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 50.7 करोड़ से अधिक हो गए हैं और 60 लाख से अधिक लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं महामारी से बचाव के लिए टीके की 11.20 अरब से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

गुरुवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 507,015,168 और 6,207,545 हो गई है, जबकि दिए गए टीके की कुल संख्या बढ़कर 11,202,915,650 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों क्रमश: 80,801,505 और 990,206 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना के कुल 43,047,594 के साथ भारत इस मामले में दूसरे स्थान पर है।

10 मिलियन से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (30,311,969) फ्रांस (28,162,002), जर्मनी (23,844,536), यूके (22,060,704), रूस (17,838,087), दक्षिण कोरिया (16,674,045), इटली (15,858,442), तुर्की (15,007,364) स्पेन (11,736,893) और वियतनाम (10,502,590) हैं।

ब्राजील (662,659), भारत (522,006), रूस (366,654), मैक्सिको (323,973), पेरू (212,676), यूके (173,012), इटली (162,098), इंडोनेशिया (155,937) फ्रांस (145,651), ईरान (140,896), कोलंबिया (139,755), जर्मनी (133,632), अर्जेंटीना (128,344), पोलैंड (115,838), स्पेन (103,721) और दक्षिण अफ्रीका (100,211) ऐसे देश हैं, जहां मरने वालों की संख्या 100,000 से अधिक है।

First Published on: April 21, 2022 9:40 AM
Exit mobile version