नाइजीरियाई सैनिकों ने लड़ाकू समूह के 62 सदस्यों को मार गिराया

अबुजा। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में पिछले तीन हफ्तों में सैनिकों के विभिन्न अभियानों में 62 से अधिक लड़ाकू समूह के सदस्य मारे गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सेना के एक प्रवक्ता बर्नार्ड ओनेयुको ने गुरुवार को नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में संवाददाताओं से कहा कि इस अवधि के दौरान सैनिकों ने कम से कम 100 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

ओनेयुको ने कहा कि कम से कम 179 अपहृत पीड़ितों को भी सैनिकों ने बचाया है। उन्होंने कहा कि सफल अभियानों में से एक को 10 अप्रैल को अंजाम दिया गया, जब सैनिकों ने 50 अपहृतों को बचाया, जिसमें 18 बच्चों और 32 महिलाएं शामिल थीं।

First Published on: April 29, 2022 12:21 PM
Exit mobile version