रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 7,099 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 106,498 हो गयी। संक्रमित लोगों की संख्या और अधिक हो सकती है क्योंकि हर किसी की जांच नहीं करायी जा रही है और कई मरीजों में इस रोग के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। रूस के बड़े हिस्से में मार्च के अंत से लॉकडाउन लागू है और लोगों को घरों पर रहने का आदेश दिया गया है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लॉकडाउन को 11 मई तक बढ़ा दिया है।
ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र कोरोना वायरस से मुक्त हुआ
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के आठ राज्यों और मुख्य भूमि क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र खुद को कोरोना वायरस के किसी भी ज्ञात मामलों से मुक्त घोषित करने वाला पहला क्षेत्र बन गया है।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी केरिन कोलमेन ने कहा कि राजधानी कैनबरा के आसपास का क्षेत्र सात सप्ताह में पहली बार बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के किसी भी रिकॉर्ड किए गए मामले से मुक्त हुआ, क्योंकि इससे संक्रमित आखिरी मरीज भी ठीक हो गया है। कैनबरा में कोविड-19 के 106 मामलों की पुष्टि हुई थी और तीन मरीजों की मौत हुई है। राजधानी क्षेत्र की आबादी 420,000 है।
कैनबरा में पिछले हफ्ते जुकाम या फ्लू के लक्षण वाले लोगों को कोविड-19 की निशुल्क जांच की पेशकश की गई थी और सरकार ने कहा कि वह यह पेशकश एक हफ्ते और बढ़ाएगी।
Related
-
अमेरिका की धमकी पर ईरान का जवाब- ‘जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा’
-
ट्रंप की ईरान को खुली धमकी-‘तेल की सप्लाई रुकी तो तबाही तय’
-
ट्रंप के दावे पर ईरान का जवाब-‘अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग’
-
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम टला
-
ईरान की धमकी पर ट्रंप का पलटवार, ‘होर्मुज’ को लेकर किया बड़ा ऐलान
-
ईरान ने अमेरिका के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
-
क्या अफगानिस्तान PAK जंग में दखल देगा अमेरिका?
-
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर पर कर दी एयरस्ट्राइक? आतंकी ठिकानों को तबाह करने का दावा
