हैती में पिछले सप्ताहांत में आए 7.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,419 हो गई है।
अमेरिका ने भारत के लिए अपने यात्रा परामर्श में सोमवार को ढील देते हुए इसे ‘स्तर दो: मध्यम’ में बदल दिया।
जानी मानी अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे पर हैरत जताई है।
हैती में आए 7.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कारण रविवार तक 1,297 लोगों की मौत हो गई।
तालिबान ने जिस तेजी के साथ अफगानिस्तान पर कब्जा किया है, उस पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को अचंभा जताया।
तालिबान ने पिछले सप्ताह में अफगानिस्तान के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद अफगानिस्तान की केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ गया है। उधर, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने वहां मौजूद…
ऐसे लोग जिन्हें इस बात का अफसोस था कि उन्होंने टीका नहीं लगवाया और बाद में उनकी मौत हो गई।
तालिबानी चरमपंथी अफगानिस्तान में तेजी से अपने पैर जमाते जा रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि देश का 60 प्रतिशत हिस्सा उनके नियंत्रण में चला गया है।
अफगानिस्तान के अधिकारियों ने कहा है कि तालिबान ने एक और प्रांतीय राजधानी पर कब्जा कर लिया है।
पाकिस्तान के कराची में एक व्यक्ति कथित तौर पर उस वैन को लेकर फरार हो गया, जिसमें 20 करोड़ रुपये नकद थे।
अफगानिस्तान में तालिबान ने तीन और सूबों की राजधानियों और सेना के स्थानीय मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है।
पाकिस्तान के 10 खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था लेकिन उनमें से कोई भी पदक नहीं जीत पाया।
गवर्नर एंड्र्यू कुओमो ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद मंगलवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी के कार्यक्रम में किसी भी तरह के परिवर्तन की संभावना से इनकार किया है।
कैलिफोर्निया में आग की चपेट में आकर ग्रामीण समुदायों में 14,000 से अधिक इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
बाइडन ने योशिहिदे सुगा को तोक्यो में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
यूनिसेफ इंडिया और फेसबुक ने ऑनलाइन सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए एक वर्षीय संयुक्त पहल शुरू की।
आगामी रिपोर्ट दुनिया भर में आईपीसीसी सदस्य सरकारों द्वारा नामित 234 वैज्ञानिकों द्वारा लिखी गई है। ये वैज्ञानिक पृथ्वी और जलवायु विज्ञान विशेषज्ञ हैं।
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ निरंतर साझेदारी करने और टीकों के रूप में सहायता प्रदान करने के लिए बाइडन प्रशासन उत्सुक है।
गर्म हवाओं के कारण राजधानी के उत्तर में 20 किलोमीटर (12.5 मील) दूर वन क्षेत्रों में आग लग गई और कई घर तबाह हो गए हैं।
एशियाई मूल के अमरिकियों द्वारा बोली जाने वाली शीर्ष पांच भाषाओं में हिंदी भी शामिल है।
टेक्सास के एक राजमार्ग पर एक वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार कम से कम 10 प्रवासियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हुए हैं।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कोरोना वायरस महामारी और आर्थिक मंदी से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर देशों की सहायता के लिए फंड में बढ़ोतरी की।
अमेरिका और भारत के कई साझे हित एवं मूल्य हैं और अमेरिकी विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन की हालिया भारत यात्रा के दौरान इस बात को दोहराया गया।
क्रिस एलेक्जेंडर ने पाकिस्तान पर “छद्म युद्ध और युद्ध अपराधों” में संलिप्त होने तथा पड़ोसी अफगानिस्तान के खिलाफ “आक्रामक कृत्य” में शामिल होने का आरोप लगाया है।