पुतिन का सेना को मारियुपोल में यूक्रेन के अंतिम गढ़ पर हमला न करने का आदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को आदेश दिया है कि वह यूक्रेन के अंतिम गढ़ मारियुपोल पर हमला करने के बजाय उसे चारों ओर से घेर ले ‘‘ताकि वहां परिंदा भी पर न मार सके’’...

कीव। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को आदेश दिया है कि वह यूक्रेन के अंतिम गढ़ मारियुपोल पर हमला करने के बजाय उसे चारों ओर से घेर ले ‘‘ताकि वहां परिंदा भी पर न मार सके’’।

रक्षा मंत्री सर्गेइ शोइगु ने बृहस्पतिवार को पुतिन को बताया कि अजोवस्ताल इस्पात संयंत्र को ‘‘सुरक्षित रूप से घेर’’ लिया गया है। इस संयंत्र में यूक्रेनी सेना छिपी हुई है।

उन्होंने कहा कि बाकी के शहर को ‘‘मुक्त’’ कर दिया गया और पुतिन ने इसे ‘‘सफलता’’ बताया है।

बंदरगाह शहर मारियुपोल को कब्जे में लेना रूस के लिए सामरिक और सांकेतिक, दोनों रूप से महत्वपूर्ण है।

First Published on: April 22, 2022 7:17 AM
Exit mobile version