कोरोना की चपेट में रूसी सेना, सामने आए करीब 900 मामले

रूस में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के 80,949 मामले सामने आये हैं जबकि 747 मौतें हुई हैं।देश के अधिकांश क्षेत्रों में मार्च के अंत से लॉकडाउन है। इस महीने की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बढ़ते प्रकोप के कारण द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजी जर्मनी की 1945 की हार की याद में देश में नौ मई को होने वाली सैन्य परेड भी स्थगित कर दी थी।

मास्को। रूस की सेना में गत मार्च के बाद से कुल 874 सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं। यह जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को दी। जिनमें से लगभग आधे यानी 379 घर पर पृथक हैं जबकि अन्य का इलाज विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में किया जा रहा है। चार व्यक्तियों की हालत गंभीर है जिनमें से एक वेंटिलेटर पर है।

रूस में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के 80,949 मामले सामने आये हैं जबकि 747 मौतें हुई हैं।देश के अधिकांश क्षेत्रों में मार्च के अंत से लॉकडाउन है। केवल आवश्यक व्यवसायों जैसे किराने की दुकानें, फार्मेसी, बैंकों का संचालन हो रहा है और लोगों को घर पर रहने के लिए कहा गया है। इस महीने की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बढ़ते प्रकोप के कारण द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजी जर्मनी की 1945 की हार की याद में देश में नौ मई को होने वाली सैन्य परेड भी स्थगित कर दी थी। 
बता दें कि चीन से रूस का जमीनी सम्पर्क होने के बाद भी कोरोना वायरस महामारी शुरूआत के दिनों में रूस में नहीं दिख रही है और इसी का फायदा उठाकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस में जनमत संग्रह करवाने वाले थे, लेकिन बाद में धीरे-धीर मामले बढ़ने लगे और फिर इसको टालना पड़ा, लेकिन वे नाजियों की हार के लिए हर साल होने वाले सैन्य परेड को नहीं रोकना चाहते थे, लेकिन सेना में बड़े पैमाने पर फैली इस महामारी के कारण इसको भी रोकना पड़ा है।
 

First Published on: April 28, 2020 7:41 AM
Exit mobile version