CORONA के खिलाफ भारत को समर्थन देने के लिए तिरंगे के रंगों से रौशन हुए UAE के ऐतिहासिक स्थल

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बुर्ज खलीफा समेत प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों को कोविड-19 के खिलाफ भारत की जंग में देश के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे के रंगों से रौशन किया गया।

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बुर्ज खलीफा समेत प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों को कोविड-19 के खिलाफ भारत की जंग में देश के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे के रंगों से रौशन किया गया।

भारत में कोविड-19 के मामले 1,73,13,163 हो गए हैं जबकि 28 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। वहीं 24 घंटे के अंदर 2,812 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,95,123 हो गई है।

यूएई में भारतीय दूतावास ने रविवार को ट्वीट किया, “ कोविड-19 के खिलाफ भीषण यु्द्ध लड़ रहे भारत को, उसका दोस्त यूएई शुभकामनाएं भेजता है। अपना समर्थन प्रदर्शित करने के लिए दुबई में चमकते बुर्ज खलीफा को भारत के झंडे के रंगों से रौशन किया गया है।”

दूतावास ने बुर्ज खलीफा का एक वीडियो भी ट्वीट किया जिसमें वह तिरंगे से रौशन दिख रहा है और भारत को मजबूत रहने का संदेश दिया गया है।

First Published on: April 26, 2021 1:10 PM
Exit mobile version