यूक्रेन-रूस डेढ़ हफ्ते के भीतर शांति समझौते पर हो सकते हैं सहमत

कीव शांति समझौते में यूकेन से रूसी सैनिकों की वापसी के लिए एक विशिष्ट योजना के बारे में विस्तार से तय करना चाहता है। पोडोलीक ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी।

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने कहा है कि यूक्रेन और रूस को शांति समझौता करने में डेढ़ सप्ताह का समय लगेगा।

कीव शांति समझौते में यूकेन से रूसी सैनिकों की वापसी के लिए एक विशिष्ट योजना के बारे में विस्तार से तय करना चाहता है। पोडोलीक ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। पोडोलीक रूस के साथ शांति वार्ता के लिए यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उनके हवाले से कहा, अगर समझौते पर दस्तखत होते हैं, तो यह यूक्रेन और रूस को संघर्ष के तीव्र चरण को समाप्त करने की अनुमति देगा।

बुधवार को पोडोलीक ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की आने वाले दिनों में अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत कर सकते हैं।

First Published on: March 18, 2022 9:30 AM
Exit mobile version