UKRAINE-RUSSIA WAR: मिसाइल हमले तेज करेगा रूस

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यूक्रेन के रूसी क्षेत्र पर दावों के जवाब में कीव पर मिसाइल हमलों को बढ़ाने की बात कही...

मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यूक्रेन के रूसी क्षेत्र पर दावों के जवाब में कीव पर मिसाइल हमलों को बढ़ाने की बात कही।

इस बयान से एक दिन पहले रूसी अधिकारियों ने यूक्रेनी सेना पर यूक्रेन की सीमा से लगे एक रूसी क्षेत्र में आवासीय भवनों पर हवाई हमले शुरू करने का आरोप लगाया था। रूसी अधिकारियों के मुताबिक इन हमलों में सात लोग घायल हो गए थे।

रूसी अधिकारियों के अनुसार, ब्रांस्क क्षेत्र के क्लिमोवो गांव पर बृहस्पतिवार को हुए हमले में करीब 100 आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के चेर्निहाइव क्षेत्र में रूसी सेना ने यूक्रेन के एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर को मार गिराया जो कथित तौर पर ब्रांस्क क्षेत्र पर हमले में शामिल था।

एक अन्य सीमावर्ती क्षेत्र बेलगोरोड के अधिकारियों ने भी बृहस्पतिवार को यूक्रेन द्वारा गोलाबारी की सूचना दी।

First Published on: April 16, 2022 12:38 PM
Exit mobile version