संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष तिजानी मोहम्मद बांदी ने सोमवार को कहा कि सितंबर में न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर के नेताओं के जमा होने की संभावना नहीं है। संयुक्त राष्ट्र के 75 साल के इतिहास में पहली बार कोविड-19 महामारी की वजह से ऐसा हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी खबरें देने वाली ‘एसडीजी नॉलेज हब वेबसाइट’ के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासभा की 75वीं बैठक 15 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। वहीं उच्च स्तरीय आम बहस का पहला दिन 22 सितंबर हो सकता है।
उन्होंने कहा कि आम बहस की तारीख में बदलाव नहीं किया जाएगा और यह तय तारीख पर ही आयोजित होगी लेकिन पिछले 74 वर्षों से जैसा होता रहा था, वह इस बार संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सचिवालय, सदस्य देश, उनका कार्यालय और अन्य पक्षकार आम बहस की संभावनाओं पर विमर्श कर रहे हैं और आने वाले दो सप्ताह में स्थिति कुछ स्पष्ट होगी।
महामारी की वजह से व्यक्तिगत बैठक असंभव प्रतीत हो रही है, लेकिन ऐसी संभावना है कि महासभा हॉल में ‘ सौ या कुछ’ लोगों को उच्च स्तरीय चर्चा वाले सप्ताह में मौजूद रहने की मंजूरी दी जाए लेकिन पहले की तरह सभी लोग न्यूयॉर्क नहीं आ रहे हैं और न ही महासभा में आ रहे हैं। पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने एक पत्र लिखकर बांदी को सलाह दी थी कि वह ‘अलग प्रारूप’ में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक आयोजित करें जैसे कि विश्व के नेताओं के संदेश पहले से ही रिकॉर्ड कर लिए जाएं ।
Related
-
ट्रंप ने सीजफायर पर ईरान को उलझाया, उधर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भेज दिए बारूदी सुरंग हटाने वाले जहाज
-
अमेरिका-ईरान वार्ता टूटी, इधर शुरू हो गया पाकिस्तान का बुरा वक्त
-
पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता से पहले ट्रंप ने फिर दी धमकी
-
डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर वाले ऐलान पर मुज्तबा खामेनेई ने कहा- ये युद्ध का अंत नहीं…
-
डोनाल्ड ट्रंप ने किया युद्ध रोकने का ऐलान, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
-
अमेरिका और इजरायल जंग की टाइमलाइन और 40वें दिन सीजफायर
-
ईरान ने पाकिस्तान के सीजफायर प्रस्ताव को ठुकराया
-
अमेरिका में उथल-पुथल! ईरान में सत्ता बदलने करने के चक्कर में बुरे फंसे ट्रंप
