नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के इडुक्की जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कई लोगों की मौत होने पर शुक्रवार को दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
उन्होंने घायलों के शीर्घ स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और प्रशासन मौके पर काम कर रहा है तथा प्रभावित लोगों को सहायता की जा रही है। गौरतलब है कि इडुक्की जिले के राजमाला स्थित पेत्तिमुदी में मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार की सुबह हुए भूस्खलन से पांच मजदूरों की मौत हो गई।
Related
-
प्रियांक खरगे के सपोर्ट में उतरी भाकपा
-
NEET Re-Exam से पहले NTA की बड़ी लापरवाही, नागपुर के छात्र को अबूधाबी में मिला सेंटर
-
टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज
-
होर्मुज से कैसे निकलेंगे जहाज, क्या देना होगा टोल?
-
कश्मीरियों के प्रदर्शन से घबराए पाकिस्तानी सरकार ने 150 लोगों को घोषित किया आतंकी
-
G7 में ट्रंप ने पीएम मोदी से ऐसा क्या कहा? खुद प्रधानमंत्री नहीं रोक पाए अपनी हंसी
-
केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला
-
राहुल गांधी बोले- ‘मैं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री को गले नहीं लगाऊंगा’
