दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए अरविंद केजरीवाल ने बनाई लीगल टीम

नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
देश Updated On :

दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के बाद उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो में उन्होंने कहा कि कल बच्चों के साथ हुई बर्बरता बेहद शर्मनाक है। अगर किसी भी बच्चे को कोई भी Legal या Medical Help की ज़रूरत है, तो इस नंबर पर Message करें – Helpline No। – 85-888-33548 हम आपके लिए लीगल टीम उपलब्ध करवायेंगे। हम सब एक हैं। आप सब हमारे बच्चे हो। आप बिल्कुल घबराना मत, हम आपके साथ खड़े हैं। ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे।

इसके साथ ही एक प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने कहा कि मुझे लगता है कि इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं देखी गई। सोशल मीडिया पर बहुत सारे वीडियो घूम रहे हैं। कई वीडियो ऐसे हैं जिनमें छात्र पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। ऐसे कई वीडियो हैं जिनमें युवतियां पुलिस के सामने हाथ जोड़कर विनती कर रही हैं, फिर भी पुलिस उन्हें पीट रही है।

आप नेता ने कहा कि ऐसे भी कई वीडियो हैं जिनमें बिना किसी उकसावे के निहत्थे छात्रों को पीटा जा रहा है। मैंने एक वीडियो देखा जिसमें दो-तीन पुलिसकर्मी खड़े थे और जैसे ही छात्र वहां से गुज़रे, उन्होंने हर एक को लाठियों से मारा। छात्र कुछ नहीं कर रहे थे। वे किसी पर हमला नहीं कर रहे थे। फिर भी, वहां से गुज़रने वाले हर छात्र को वे पीटते रहे।

उन्होंने कहा कि ‘बच्चे(कल प्रदर्शन के दौरान) किसी पर कोई हमला नहीं कर रहे थे मगर पुलिसबल उन पर लाठिया चलाए जा रहा था। आज तक हमने इस किस्म का अत्याचार कभी देखा नहीं है। मैं देश के बच्चों और उनके माता-पिता से कहना चाहता हूं कि बिलकुल परेशान न हो। हम सभी एक साथ हैं। यह पूरा देश एक परिवार है और किसी को तानाशाहों से डरने की जरूरत नहीं है।’ केजरीवाल ने कहा कि लीगल टीम बनाई है। बच्चों के साथ खड़े हैं। किसी की धमकी से डरने की ज़रूरत नहीं है।

प्रेस वार्ता के बाद अरविंद केजरीवाल, दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे जहां घायल छात्रों को भर्ती कराया गया है। केजरीवाल ने यहां छात्रों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।



Related