कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित रूप से मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के कई अकाउंट संचालकों के साथ-साथ Meta के इंडिया हेड के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।
हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार, मामला CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित तौर पर मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने से जुड़ा है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही Meta के इंडिया हेड को भी भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सह-आरोपी बनाया गया है।
