‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है। दरअसल ओटीटी की मशहूर सीरीज के इस स्पिन-ऑफ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसने पहले हफ्ते में तो जबरदस्त परफॉर्म किया ही था वहीं दूसरे वीकेंड पर भी इसे देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ पड़े। इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के दूसरे संडे यानी 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु सहित कई स्टार्स से सजी ‘मिर्जापुर द मूवी’ तूफान बनी हुई है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 25.75 करोड़ की तगड़ी कमाई कर साबित कर दिया था ये बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक टिकने वाली है। इसी के साथ इसने पहले हफ्ते में धुआंधार नोट बटोरे और इसके फर्स्ट वीक का कलेक्शन 148.48 करोड़ रुपये रहा।
इसके बाद दूसरे शुक्रवार को इसकी कमाई में मंदी भी देखी गई और इसने 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन दूसरे वीकेंड पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अपनी रफ्तार फिर बढ़ा ली और धाकड़ कमाई की। बता दें कि दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन फिल का कलेक्शन 13.50 करोड़ रुपये रहा।
वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को भी 13.50 करोड़ ही कमाए। इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 10 दिनों की कुल नेट कमाई अब 184.95 करोड़ रुपये हो गई है।
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 10 दिनों में 180 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है अब ये 200 करोड़ का आंकड़ा छूने से इंचभर दूर है। इसके लिए इसे बस 15.5 करोड़ और कमाने होंगे। फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए उम्मीद है कि ये दूसरे मंडे या दूसरे मंगलवार तक 200 करोड़ के पार हो जाएगी।
‘मिर्जापुर द मूवी’ इस पॉपुलर फ्रैंचाइजी को सिनेमाघरों में लेकर आई है। 4 सितंबर को रिलीज हुई ‘मिर्जापुर द मूवी’ इस पॉपुलर क्राइम-ड्रामा फ्रैंचाइजी को बड़े पर्दे पर लाती है, जिसमें पंकज त्रिपाठी ‘कालीन भैया’, अली फजल ‘गुड्डू पंडित’ और दिव्येंदु ‘मुन्ना भैया’ के रोल में वापस आए हैं। यह फिल्म नए किरदारों के साथ मिर्जापुर की दुनिया को और बड़ा भी करती है। फिल्म में जितेंद्र कुमार ने ‘बबलू पंडित’ का रोल निभाया है जिसे पहले विक्रांत मैसी ने निभाया था, जबकि रवि किशन नए विलेन ‘बब्बन यादव’ के तौर पर फ्रैंचाइजी में शामिल हुए हैं।
फिल्म में रसिका दुग्गल, अभिषेक बनर्जी, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मोहित मलिक, सोनल चौहान, अनंग्शा बिस्वास, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह भी अहम किरदारों में हैं। पुनीत कृष्णा की लिखी और गुरमीत सिंह की डायरेक्ट की गई ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ को एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है।
