इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की

भाषा भाषा
उत्तर प्रदेश Updated On :

महाराजगंज। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक इंस्पेक्टर ने बुधवार को सीमा चौकी बैरिया बाजार में अपनी सर्विस रिवाल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

प्रभारी कमांडेंट जीत लाल ने बताया कि 29 वर्षीय इंस्पेक्टर विश्वजीत ने बैरिया बाजार स्थित सशस्त्र सीमा बल की 66वीं बटालियन, सीमा चौकी पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। विश्वजीत को पहले निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और फिर वहां से नौतनवां के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विश्वजीत हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले थे।