नकली N-95 मास्क के कारखाने पर मुंबई पुलिस का छापा

भाषा भाषा
उत्तर प्रदेश Updated On :

मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक कारखाने पर छापा मारा जहां नकली एन-95 मास्क बनाया जा रहा था। कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से एन-95 मास्क की काफी मांग हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की यूनिट-3 द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति से मिली जानकारी के बाद को छापेमारी की गयी। छापे के दौरान पुलिस ने 5 हजार घटिया मास्क, 11 लाख रुपये की एक प्रिंटिंग मशीन और दो प्रिंटिंग स्क्रीन जब्त की।

इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसे ट्रांजिट रिमांड पर शहर लाया गया और यहां की एक अदालत ने उसे दो नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।



Related