नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार को बीमारी के बाद दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। तीन दिन पहले स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें यहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वे 93 साल के थे और रविवार को ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था।
वोरा हाल ही में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद ठीक हुए थे। मोतीलाल वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1928 को राजस्थान के नागौर जिले में हुआ था। मूल रूप से वे छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली थी।
मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रह चुके रह चुके हैं। गांधी परिवार के बेहद करीबी होने के चलते साल उन्हें पार्टी कोषाध्याक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। हालांकि साल 2018 में बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कोषाध्यक्ष का पद अहमद पटेल को सौंप दिया था।









