पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से ‘जनता त्रस्त’,सरकार टैक्स जुटाने में व्यस्त: राहुल

भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
देश Updated On :

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर रविवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोग मंहगाई की मार झेल रहे हैं और मोदी सरकार कर इकट्ठा करने में व्यस्त है।

एक सप्ताह में चौथी बार कीमतों में वृद्धि के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंचने के एक दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह टिप्पणी की है।

गांधी ने ट्वीट किया,‘‘ मोदी जी जीडीपी- गैस, डीजल और पेट्रोल में बेतहाशा वृद्धि लाए हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ लोग मंहगाई से परेशान है और मोदी सरकार कर इकट्ठा करने में व्यस्त है।’’

कीमतों में वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 85.70 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 92.28 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इसी प्रकार से दिल्ली में डीजल के दाम 75.88 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 82.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।