नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण किया और कहा कि लोगों को शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की शुचिता और विनम्रता के बापू के आदर्शों का पालन करना चाहिए।कोविंद ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अमर-बलिदान के दिन कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उनकी पुण्य स्मृति को मैं नमन करता हूं। शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का हमें पालन करना चाहिए। आइए हम उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।’’
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अमर-बलिदान के दिन कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उनकी पुण्य स्मृति को मैं नमन करता हूं। शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का हमें पालन करना चाहिए। आइए हम उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 30, 2021
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। आज के दिन 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ महान बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। शहीद दिवस पर हम उन सभी महान महिलाओं और पुरुषों के बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और प्रत्येक भारतीय की कुशलता के लिए खुद को समर्पित कर दिया।’’
Tributes to the great Bapu on his Punya Tithi. His ideals continue to motivate millions.
On Martyrs’ Day we recall the heroic sacrifices of all those great women and men who devoted themselves towards India’s freedom and the well-being of every Indian.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 30, 2021
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें नमन किया और कहा कि बापू का सत्याग्रह भारत की ताकत और जनता का दायित्व भी है।
गौरतलब है कि 30 जनवरी,1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
राहुल गांधी ने बापू के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम…’ का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है- महात्मा गांधी। बापू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’ प्रियंका ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘गांधीजी ने कहा था जनता की राय की अवहेलना करने वाला शासक क्रूर होता है व कोई भी अन्यायपूर्ण कानून अपने आप में हिंसा का एक रूप है।’’
‘सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है।’
– महात्मा गाँधीबापू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। pic.twitter.com/41BW0XfGvF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 30, 2021
उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘गांधी जी की हत्या उनके विचारों की हत्या के उद्देश्य से भी की गई थी। लेकिन गांधी जी का सत्याग्रह आज पूरे भारत की ताकत है व हमारा दायित्व भी।’’
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रामधारी सिंह दिनकर की कविता ट्विटर पर पोस्ट की, ‘‘जग मांग रहा है समाधान, क्यों बापू पर गोलियां चलीं ? आने वाली पीढ़ियां यही पूछेंगी, क्या उत्तर दूंगा? पहचानो, कौन चला जग से ? पापी! अब भी कुछ होश करो। मति नहीं अन्य, गति नहीं अन्य, इन चरणों को पकड़ो-पकड़ो।’’
सुरजेवाला ने यह कविता पोस्ट करने के साथ कहा, ‘‘यह बापू की पुण्यतिथि पर आज के शासकों के लिए है।’’ कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महात्मा गांधी को उनकी 73वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अहिंसा और सांप्रदायिक सौहार्द्र का राष्ट्रपिता का आदर्श देश को समृद्धि की ओर ले जाने में मार्गदर्शन करेगा।
बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘एकता की भावना तभी दीर्घकाल तक रह सकती है जब हम एक दूसरे के प्रति समर्पण एवं परोपकार का भाव रखेंगे। महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनका अहिंसा एवं सांप्रदायिक सौहार्द्र का आदर्श हमारे देश की समृद्धि के लिए मार्गदर्शन करते रहे।’’
“The unity we desire will last only if we cultivate a yielding and charitable disposition towards one another”
Homage to Mahatma Gandhi on his death anniversary. May his ideals of non-violence and communal harmony guide our nation towards prosperity— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 30, 2021









