‘बॉम्बे बेगम्स’ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर NETFLIX पर होगी प्रदर्शित


इस सीरीज की कहानी पांच शहरी महिलाओं की जिंदगी के बारे में विस्तार से बताती है। ये महिलाएं अलग अलग उम्र और पीढ़ी की हैं, जो अपनी इच्छाओं, नैतिकता, कमजोरियों और अपने खुद के डर से द्वंद करती हैं।


बबली कुमारी बबली कुमारी
मनोरंजन Updated On :

मुंबई। निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव की ‘बॉम्बे बेगम्स’ आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगी। यह मुंबई की पांच आधुनिक भारतीय महिलाओं की कहानी है।


इस सीरीज की कहानी पांच शहरी महिलाओं की जिंदगी के बारे में विस्तार से बताती है। ये महिलाएं अलग अलग उम्र और पीढ़ी की हैं, जो अपनी इच्छाओं, नैतिकता, कमजोरियों और अपने खुद के डर से द्वंद करती हैं।

इस सीरीज़ में पूजा भट्ट, शहाना गोस्वामी, अमृता सुभाष, प्लाबिता बोरठाकुर और आध्या आनंद के साथ राहुल बोस, विवेक गोम्बर और दानिश हुसैन हैं। श्रीवास्तव को ‘लिप्सटिक अंडर माई बुर्का’ और ‘डॉली किट्टी ऑर वो चमकते सितारे’ के लिए जाना जाता है।

इस ड्रामा सीरीज में राहुल बोस, मनीष चौधरी और ऋतुराज सिंह भी अहम किरदार निभाएंगे। इस शो की कहानी को अलंकृता श्रीवास्तव ने लिखा है और पूजा भट्ट ने निर्मित किया है।

अलंकृता श्रीवास्तव ने उम्मीद जताई कि भारत और दुनिया भर की महिलाएं इस कहानी से खुद को जोड़ सकेंगी।

श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा कि यह सीरीज़ कामकाजी भारतीय महिलाओं के सफर को लेकर है जो ताकत और सफलता के लिए महत्वकांक्षी हैं लेकिन उन्हें कई अन्य चीज़ों से जूझना पड़ता है। यह कहानी उनके रोज़ सामने आने वाली रुकावटों, उनके सपनों, जो कभी दफन कर दिए जाते हैं तो कभी पूरे हो जाते हैं, को लेकर है।

उन्होंने कहा कि ‘बॉम्बे बेगम्स’ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेटफ्लिक्स पर आ रही है।



Related