ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन, कपूर परिवार में फिर छाया मातम


अभिनेता रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर हार्ट अटैक से निधन हो गया है।


शिवांगी गुप्ता शिवांगी गुप्ता
मनोरंजन Updated On :

भारतीय फिल्म जगत के शौमेन कहे जाने वाले राज कपूर के दूसरे बेटे राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। इस बात की जानकारी उनके भाई ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी तस्वीर शेयर करते हुए दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

बता दें कि अभिनेता रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर को उनके चेम्बूर स्थित घर में हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आनन फानन में इनलैक्स अस्पताल ले जाया गया। जहां भर्ती होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया और डॉक्टरों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया।

परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने राजीव को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन अफसोस उन्हें बचाया न जा सके। फिलहाल उनके शव को वापस घर ले जाया जा चुका है। वहीं आज शाम को चेम्बूर स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार कर किया जाएगा।

मालूम हो कि अभी पिछले साल ही कपूर परिवार ऋषि कपूर की मौत के दुख से उबरा था और अब फिर से उन पर एक और दुख का टूट पड़ा है।

राजीव कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो, वह फिल्म जगत में अपनी खास छाप नहीं छोड़ पाए लेकिन उन्हें ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह ‘एक जान हैं हम’ फिल्म में भी नजर आए थे। इसी के साथ ही राजीव कई फिल्मों में  डायरेक्शन कर चुके हैं। जिनमें ‘प्रेम ग्रंथ’ उनकी अहम फिल्म थी।



Related