गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को 85 किलोग्राम चांदी से तौला गया


रूपाणी ने उक्त चांदी गौशालाओं में पशुओं के कल्याण के लिए दान कर दी। इसमें कहा गया कि ‘रजत तुला’ कार्यक्रम समस्त महाजन ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था।


भाषा भाषा
गुजरात Updated On :

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को सोमवार को गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में 85 किलोग्राम चांदी से तौला गया।

रूपाणी ने उक्त चांदी गौशालाओं में पशुओं के कल्याण के लिए दान कर दी। इसमें कहा गया कि ‘रजत तुला’ कार्यक्रम समस्त महाजन ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था।

रूपाणी ने कहा कि उनकी सरकार पशुधन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उसने गोहत्या के खिलाफ एक कड़ा कानून बनाया है, जिसमें 12 साल तक जेल की सजा का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पतंग उत्सव के दौरान घायल हुए पक्षियों का इलाज करने के लिए करुणा अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि साथ ही राज्य सरकार ने 350 सचल पशु चिकित्सा वैन चलाने और गौशालाओं को वित्तीय सहायता दी है।

विज्ञप्ति के अनुसार रूपाणी ने बनासकांठा और मेहसाणा में ‘गौचर’ विकास कार्यों का ऑनलाइन उद्घाटन भी किया।



Related