आध्यात्मिक गुरु बालाजी तांबे का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आध्यात्मिक गुरु बालाजी तांबे को श्रद्धांजलि दी।


भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
देश Updated On :

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आध्यात्मिक गुरु बालाजी तांबे को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा कि, आयुर्वेद को विश्व स्तर पर, खासकर युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने के अनेक प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाएगा।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘डॉ बालाजी तांबे को आयुर्वेद को विश्व स्तर पर खासकर युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने के उनके कई प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। अपने दयालु स्वभाव के कारण उन्हें सभी पसंद करते थे। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’’

जाने-माने आध्यात्मिक गुरु तांबे आयुर्वेद चिकित्सक और योग के समर्थक थे। 81 वर्षीय गुरु बालाजी तांबे कुछ समय से बीमार थे। जिसके चलते इलाज के दौरान पुणे में एक निजी अस्पताल में मंगलवार को उनका निधन हो गया था।



Related