वाशिंगटन। अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) ने कहा कि वह सरकार से सहमति मिलने पर अगस्त में न्यूयॉर्क में दर्शकों के बिना यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन करने को तैयार है और इससे जुड़ी आधिकारिक घोषणा इस सप्ताह हो सकती है। कोराना वायरस महामारी के कारण दूसरे खेलों की तरह टेनिस पर मार्च से निलंबित है।
उन्होंने कहा, ‘‘इस फैसले में तीन चीजें महत्वपूर्ण है। पहले स्थान पर स्वास्थ्य और सुरक्षा का मुद्दा है। दूसरा यह है कि क्या टेनिस के खेल के लिए यूएस ओपन का आयोजन जरूरी है। तीसरा यह है कि क्या इसका आयोजन आर्थिक रूप से किया जा सकता है। हमें विश्वास है कि हम तीनों उद्देश्यों को पूरा कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने इससे जुड़ा प्रस्ताव न्यूयॉर्क राज्य को भेजा है जिसमें पूरी जानकारी है। हम राज्य सरकार के जवाब का इंतजार कर रहे है।’’
Related
-
विनेश फोगाट का एशियन गेम्स खेलने का टूटा सपना, सेमीफाइनल में 6-4 से मिली हार
-
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, गुजरात के खिलाफ खास ‘शतक’ लगाकर बना दिया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’
-
मुंबई इंडियंस से अलग हुए हार्दिक पांड्या तो KKR में होंगे शामिल?
-
ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर साधा निशाना?
-
14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखी चिट्ठी-‘इमरान खान को जेल में सही इलाज…’
-
पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने रखी 3 डिमांड, भारत इसमें एक शर्त पर कभी नहीं मानेगा
-
नोरा फतेही का डांस और बादशाह का जलवा! टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का
-
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी
