मेलबर्न। स्टार आलराउंडर एलिस पैरी के अनुसार क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर पहली बार किसी महिला को नियुक्त किया जा सकता है और इसके लिये कई योग्य महिला उम्मीद्वार हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने केविन राबर्ट्स के इस सप्ताह के शुरू में त्यागपत्र देने के बाद निक हॉकले को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड कोविड-19 महामारी के कारण वित्तीय संकट से जूझ रहा है। पैरी ने कहा कि पश्चिम आस्ट्रेलिया की मुख्य कार्यकारी क्रिस्टीना मैथ्यूज स्थायी पद के लिये अच्छा विकल्प हो सकती है।
उन्होंने कहा कि शीर्ष पदों पर कई महिलाएं हैं जिन्होंने बोर्ड के कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। पैरी ने कहा, क्रिकेट आस्ट्रेलिया में कार्यकारी पदों पर कई महिलाएं काम कर रही हैं। बेलिंडा क्लार्क और स्टेफ बेलट्रेम इनमें शामिल हैं। वे अपने कामकाज से अहम भूमिका निभाती हैं।
Related
-
विनेश फोगाट का एशियन गेम्स खेलने का टूटा सपना, सेमीफाइनल में 6-4 से मिली हार
-
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, गुजरात के खिलाफ खास ‘शतक’ लगाकर बना दिया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’
-
मुंबई इंडियंस से अलग हुए हार्दिक पांड्या तो KKR में होंगे शामिल?
-
ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर साधा निशाना?
-
14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखी चिट्ठी-‘इमरान खान को जेल में सही इलाज…’
-
पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने रखी 3 डिमांड, भारत इसमें एक शर्त पर कभी नहीं मानेगा
-
नोरा फतेही का डांस और बादशाह का जलवा! टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का
-
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी
