उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सदस्यता अभियान समिति का गठन किया

भाषा भाषा
उत्तर प्रदेश Updated On :

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सदस्यतता अभियान समिति का गठन किया है। यह समिति पार्टी में दूसरे दलों से आने वालों और नए सदस्यों को सदस्यता दिलाने में संगठन की मदद करेगी।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी को इस समिति का अध्यक्ष एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को सदस्य नियुक्त किया है।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं और पार्टी के एक मजबूत ब्राह्मण नेता माने जाते हैं।



Related