चीन से जारी लद्दाख सीमा विवाद के बीच भारत ने जापान के साथ किया नौसैन्य अभ्यास


जापानी समुद्री सेल्फ डिफेंस फोर्स ने इस युद्धाभ्यास को आपसी समझ को बढ़ावा देने वाला करार दिया, जिसमें दोनों ही देशों से 2-2 युद्धपोतों ने हिस्सा लिया था। वैसे तो भारत और जापान के बीच नौसैन्य अभ्यास अब रुटिन है, लेकिन जिस समय यह किया गया है उसे लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव से जोड़कर देखा जाएगा।


भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
देश Updated On :

नई दिल्ली। चीन के साथ एक तरफ जहां लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनातनी चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ भारत और जापान के युद्धपोतों ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में शनिवार को अभ्यास किया। दोनों देशों की नौसैनिकों की तरफ से इस बात की घोषणा की गई। 

जापानी समुद्री सेल्फ डिफेंस फोर्स ने इस युद्धाभ्यास को आपसी समझ को बढ़ावा देने वाला करार दिया, जिसमें दोनों ही देशों से 2-2 युद्धपोतों ने हिस्सा लिया था। वैसे तो भारत और जापान के बीच नौसैन्य अभ्यास अब रुटिन है लेकिन जिस समय यह किया गया है उसे लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव से जोड़कर देखा जाएगा। 

नेशनल मैरिटाइम फाउंडेशन के महानिदेशक वाइस एडिमिरल प्रदीप चौहान ने कहा, “हम रणनीतिक संचार के लिए युद्धाभ्यास कर रहे हैं। नौसैनिक वहां पर युद्ध के उद्देश्य के लिए नहीं हैं बल्कि इसका एक संदेश है।” वाइस एडमिरल ने कहा, “हमें अपने दोस्तों के साथ नजदीक जाने की जरूरत है और चीन जानता है कि उसका सीधा जापान और अमेरिका के साथ अनबन है।”



Related