मुजफ्फरनगर। पुलिस ने यहां शुक्रताल के एक आश्रम में जबरन बुंधआ मजदूर बनाए गए त्रिपुरा और मिजोरम के आठ बच्चों को छुड़ाया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि सात से 10 साल के इन बच्चों को बर्तन मांजने, खाना बनाने और गौड़ीय मठ में ईंटे बिछाने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया जाता था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक यादव ने बताया कि बाल देखभाल हेल्पलाइन की एक टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मंगलवार शाम आश्रम पर छापा मारा और नाबालिगों को छुड़ाया। हेल्पलाइन की प्रभारी पूनम शर्मा के मुताबिक बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी और उन्हें बाल कल्याण बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
Related
-
मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के पास हादसा, छज्जा गिरने से कई श्रद्धालु घायल
-
उज्ज्वला योजना के बदले नियम से मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
-
सीएम योगी ने लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
-
यूपी के रसोइयों, शिक्षामित्रों और विद्यालय कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
-
अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन भूमि पर था निर्माण
-
यूपी में बदलने वाला है मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
-
दूल्हा हत्याकांड का आरोपी रवि यादव पुलिस एनकाउंटर में ढेर
-
सीजेआई के कॉकरोच और परजीवी बयान को लेकर युवाओं में आक्रोश
