ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी

नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
देश Updated On :

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस से तृणमूल कांग्रेस में आईं सुष्मिता देव ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने टीएमसी भी छोड़ दी है। सुष्मिता देव को ममता का करीबी माना जाता था।

सुष्मिता देव असम के सिलचर की रहने वाली हैं। वह 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर सिलचर से सांसद चुनी गई थीं। इसके अलावा कांग्रेस ने उन्हें महिला कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाया था। सुष्मिता पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता संतोष मोहन देव की बेटी हैं।

साल 2021 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में शामिल हो गईं, जिसके बाद ममता बनर्जी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था। वह संसद की कई प्रमुख समितियों में भी शामिल थीं और महिलाओं के मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात रखती थीं।