कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता और हेमताबाद के विधायक देबेन्द्र नाथ रे की मृत्यु फांसी लगने के कारण हुई और उनके शरीर पर कोई अन्य चोट का निशान नहीं पाया गया। मंगलवार को जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है। सोमवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के बिंदाल गांव में अपने घर के पास एक बंद दुकान के बाहर बरामदे की छत से रे का शव लटका मिला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘मौत फांसी के कारण हुई। किसी अन्य चोट का निशान नहीं मिला।’’ पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा कि उनकी कमीज की जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उन्होंने दो लोगों को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। रे के परिवार और भाजपा ने दावा किया कि उनकी हत्या टीएमसी ने की है। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप से इनकार किया है। रे के परिवार के सदस्यों और भगवा पार्टी ने उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग की है।
Related
-
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी
-
देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड पीएम मोदी के नाम
-
कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द
-
भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार किए तैनात!
-
CBSE का बड़ा अपडेट, अगले साल से DigiLocker पर मिलेंगी स्कैन की गई आंसर शीट
-
भारत आई ट्रैवल ब्लॉगर का ट्रेन में बाथरूम तक किया पीछा, वीडियो में शेयर किया का डरावना एक्सपीरियंस
-
ट्रंप के बाद पीट हेगसेथ ने की पाकिस्तान की तारीफ तो भड़की कांग्रेस
-
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की?
