
ओडिशा । ओडिशा में पुरी के जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को भगदड़ जैसी स्थिति में छह लड़कियों को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मयूरभंज जिले में रासगोविंदपुर इलाके के हृदानंद उच्च विद्यालय के लड़के और लड़कियों का 70 सदस्यीय समूह क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान पुरी में पिकनिक मनाने आया है। ये लड़कियां उसी समूह का हिस्सा थीं। अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थी दिन में समुद्र तट पर घूमने गए और घर लौटने की तैयारी करने से पहले शाम को पुरी मंदिर गए थे।