पोर्ट ब्लेयर। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सोमवार को पहली मौत हुई। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से 49 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति सरकारी कर्मचारी था और उसकी मौत सुबह करीब छह बजे हुई। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का इलाज जीबी पंत अस्पताल में चल रहा था और उसे पहले से भी कुछ बीमारी थी। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 34 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या सोमवार को 325 हो गई।
उप राज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) डी के जोशी ने रेडियो के माध्यम से एक संदेश में लोगों से अपील की कि वे प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने रेखांकित किया कि केंद्र शासित प्रदेश में मई से अब तक 36,000 लोग आए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बेवजह यात्रा करने से बचें। उन्होंने बताया कि इस द्वीप पर 10 लाख की आबादी पर 53,000 नमूनों की जांच की गई है। यह राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।
Related
-
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
-
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके ने कहा- ‘मुझे हीरो मत बनाइए’
-
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं, अतीत कभी भविष्य से नहीं लड़ सकता’
-
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के आगे झुकी सरकार
-
‘छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए’, सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
-
जंतर-मंतर पर खाना ले जा रहे युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया?
-
दिल्ली से जयपुर तक सड़कों पर उतरे छात्र, जंतर-मंतर पर सुबह से जुटने लगी भीड़
-
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके ने क्या कहा?
