ह्यूस्टन। भारतीय गैर लाभकारी संगठन अक्षय पात्र ने भारत में स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन कराने के लिए अमेरिका में डिजिटल तरीके से आयोजित एक कार्यक्रम के जरिए 950,000 डॉलर की निधि जुटाई है। संगठन की टेक्सास शाखा द्वारा आयेजित कार्यक्रम ‘‘वर्चुअल गाला – टेक्नोलॉजी फॉर चेंज’’ में दुनियाभर के 1,000 से अधिक कारोबारी, गैर लाभकारी, सरकारी अधिकारी और परोपकारी नेता शामिल हुए। यह कार्यक्रम भारत में बच्चों को भोजन और शिक्षा मुहैया कराने के मकसद से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कर्नाटक की संगीतकार जयश्री रामनाथ ने भी प्रस्तुति दी। अक्षय पात्र दुनिया का सबसे बड़ा मध्याह्न भोजन कार्यक्रम है जो भारत के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 19,039 स्कूलों के 18 लाख से अधिक बच्चों को हर दिन भोजन मुहैया करा रहा है।
Related
-
ईरान-अमेरिका के बीच किसने कराई पीस डील?
-
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर किया हमला, 13 लोगों की हुई मौत
-
अमेरिका ने ईरान के आठ शहरों पर किया एयरस्ट्राइक
-
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत
-
ट्रंप ने सुबह-सुबह ईरान को दी धमकी! डील पर सस्पेंस के बीच भेजी फाइटर जेट में लगे बम की फोटो
-
पाकिस्तान ने चीन को दिया झटका, 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स के लिए तुर्की संग कर ली डील
-
पीएम मोदी से सवाल पूछने पर ट्रोल हो रही नॉर्वे की ये पत्रकार
-
जंग के बीच ईरान ने पाकिस्तान के नूर एयरबेस पर उतारे लड़ाकू विमान
