बांदा में दो किसानों ने की आत्महत्या


पहली घटना में पैलानी कस्बे के किसान रामस्वरूप (45) ने पड़ोसी के मकान के छज्जे से फांसी लगाई जबकि दूसरी घटना में चपटेहा डेरा के चुन्नू (50) ने अपने घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


भाषा भाषा
उत्तर प्रदेश Updated On :

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में दो किसानों ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में ले लिया। 

दोनों मामलों में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतकों की पहचान रामस्वरूप और चुन्नू के रूप में की गयी है और दोनों किसान है।

पहली घटना में पैलानी कस्बे के किसान रामस्वरूप (45) ने पड़ोसी के मकान के छज्जे से फांसी लगाई जबकि दूसरी घटना में चपटेहा डेरा के चुन्नू (50) ने अपने घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि दोनों किसानों के परिजन आत्महत्या करने की खास वजह नहीं बता पाए हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।