शाहजहांपुर में 50 साल की विधवा से दुष्कर्म, आरोपी फरार


शाहजहांपुर। यूपी शाहजहांपुर जिले में 50 वर्षीय एक विधवा महिला के साथ उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पुलिस उपाधीक्षक (सदर) महेंद्र पाल सिंह ने सोमवार को बताया कि सेहरामऊ थाने के अंतर्गत कुतुबपुर गांव में रहने वाली महिला के पति की मौत हो गई है।

कुतुबपुर गांव में ही रहने वाला सुनील रविवार रात महिला के घर में घुस गया। इस दौरान महिला ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि तमंचे का भय दिखाकर आरोपी ने नाहिला के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी की महिला के बेटे से जान पहचान थी, जिसके कारण उसका महिला के घर आना जाना था। पुलिस ने रविवार शाम मामला दर्ज कर महिला को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जो घटना के बाद से फरार है।



Related