आगरा में ‘हैलो गैंग’ के 8 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले ‘हैलो गैंग’ के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि चार सदस्य फरार हो गये है। इस गिरोह ने एक के बाद एक वारदात कर पुलिस की नाक में दम कर दिया था।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि ‘हैलो गैंग’ चंबल किनारे बीहड़ में चल रहा था। इस गिरोह के सदस्य लोगों को स्पा सर्विसेज, फ्रैंडशिप क्लब, वर्क फ्रॉम होम का पार्ट टाइम जॉब, पर्सनल लोन, सरकारी योजना आदि का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे और इसके बाद प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ई-वॉलेट में रुपये हस्तांतरित कराते थे।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, मध्यप्रदेश राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र सहित कई अन्य राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाया हैं।

बताया कि पुलिस ने सचिन, सतीश, सनी, दयानंद, सुनील, श्री किशन और देव किशन को गिरफ्तार किया है जबकि गिरोह के चार सदस्य फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से एक लैपटाप, 23 मोबाइल फोन और 14 फर्जी सिम कार्ड बरामद किये हैं।

First Published on: December 31, 2020 11:12 AM
Exit mobile version