लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, परिवार का दावा: धर्म परिवर्तन का था दबाव

अधिकारी ने  बताया, ‘‘ आरोपी पुणे में रहता है और लड़की अहमदनगर में रहती थी। वे दोनों फोन पर एक-दूसरे से बातचीत करते थे। 25 नवंबर को लड़की ने अहमदनगर स्थित घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली।’’

पुणे। महाराष्ट्र में 15 वर्षीय एक किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 19 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लड़की पड़ोसी अहमदनगर जिले की रहनेवाली थी। युवक और युवती का ताल्लुक अलग-अलग धर्म से है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की मां ने दावा किया कि आरोपी उनकी बेटी पर इस्लाम कबूल करने का दबाव डाल रहा था।

उन्होंने कहा कि पीड़िता और आरोपी एक दूसरे को अपने रिश्तेदारों के जरिए जानते थे, जिनकी आपस में शादियां हुई थी।

अधिकारी ने  बताया, ‘‘ आरोपी पुणे में रहता है और लड़की अहमदनगर में रहती थी। वे दोनों फोन पर एक-दूसरे से बातचीत करते थे। 25 नवंबर को लड़की ने अहमदनगर स्थित घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली।’’

अधिकारी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ और मृतक के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

First Published on: November 30, 2020 8:14 AM
Exit mobile version