बिहार : होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान बेहोश हुई महिला अभ्यर्थी, एम्बुलेंस में ले जाते समय हुआ गैंगरेप

बिहार के गयाजी जिले से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां बीते गुरुवार को होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान एक महिला बेहोश हो गई। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में एम्बुलेंस चालक और तकनीशियन ने मिलकर महिला के बलात्कार किया। जब यह मामला सामने आया तो हंगामा मच गया। पुलिस ने एम्बुलेंस चालक और टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती गयाजी में बीएमपी-3 में होमगार्ड भर्ती के लिए दौड़ की परीक्षा देने आई थी। इसी बीच उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे आनन-पानन में अस्पताल भेजा गया। उसी दौरान एम्बुलेंस में दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। अस्पताल पहुंचने के बाद जब लड़की को होश आया, तो उसने अस्पताल के डॉक्टरों को अपने साथ हुए बलात्कार की जानकारी दी।

लड़की ने बताया कि रास्ते में एम्बुलेंस चालक और टेक्नीशियन ने उसके साथ बलात्कार किया। डॉक्टरों की सूचना पर मेडिकल टीम गठित कर लड़की की जांच की गई। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। 26 वर्षीय पीड़िता इमामगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया- एम्बुलेंस में 3 से 4 लोग थे, उन्होंने बेहोशी की हालत में मेरे साथ सामूहिक बलात्कार किया।

First Published on: July 26, 2025 4:00 PM
Exit mobile version