नाबालिग चचेरी बहन से बलात्कार के आरोप में आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस से की गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 30वर्षीय आरटीआई कार्यकर्ता ने उपनगर मलवानी में एक घर में उसके साथ बलात्कार किया, जहां वे दोनों साथ रहते थे।

मुंबई। शहर के एक आरटीआई कार्यकर्ता पर अपनी नाबालिग चचेरी बहन से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस से की गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरटीआई कार्यकर्ता (30) ने उपनगर मलवानी में एक घर में उसके साथ बलात्कार किया, जहां वे दोनों साथ रहते थे। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है।

पीड़िता ने अपनी मां को इस कथित घटना के बारे में बताया, जिसके बाद वे मंगवलार को मलवानी थाने गए और शिकायत दर्ज कराई। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि घटना कब हुई।

मलवानी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जगदेव कलापड़ ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

First Published on: November 4, 2020 6:51 PM
Exit mobile version