शाहजहांपुर में संदिग्ध हालत में मिला बच्ची का शव, दूसरी की हालत गंभीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ काम होता नजर नहीं आ रहा है खासतौर पर बच्चियों व महिलाओं के साथ। राज्य के शाहजहांपुर में रविवार को बीए की छात्रा का जला हुआ शव कुछ दिन पहले ही पाया गया था लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ के तमाम जतन के बाद भी उत्तर प्रदेश में बच्चियों के प्रति अपराध कम नहीं हो रहे हैं।

जिला शाहजहांपुर में एक बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थिति में पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। इसके साथ ही घर से गायब दूसरी लड़की गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली है। उसको जिला अस्तपताल में भर्ती कराया गया है। एक के बाद एक होती घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना हो गया है। बताया जाता है कि दोनों बच्चियां कोचिंग पढ़ने गई थीं। बच्चियों के घर न पहुंचने पर घर के लोगों ने उनकी खोज की।

पांच तथा सात वर्ष की यह चचेरी बहनें प्रधान के बेटे की कोचिंग में पढऩे गईं थी। वहां से निकलने के बाद से ही दोनों गायब हो गईं। आशंका जताई जा रही है कि इनको अगवा करने के बाद इनकी हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया। सात वर्षीय बच्ची भी घायलावस्था में खेत में मिली। गंभीर रूप से घायल बच्ची को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दोनो के चेहरे पर धारदार हथियार से वार किया गया। इन दोनों के कपड़े अस्त-व्यस्त होने से दुष्कर्म का अंदेशा भी जताया जा है।

एसपी शाहजहांपुर ने बताया कि चार वर्ष की बच्ची का शव मिला है। मौके पर ही खेत में उसकी चचेरी बहन भी जीवित अवस्था में मिली है, उसे अस्पताल भेजा गया है। उसकी गर्दन और सिर पर चोट है लेकिन हालत स्थिर है। पूछताछ की जा रही है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का दावा है की बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपको बता दें कि जिले के तिलहर में रविवार रात बीए की एक छात्रा जली हुई अवस्था में खेतों में पड़ी मिली थी। उसको लखनऊ रेफर किया गया है। मौके पर पहुंचे परिजन किसी अनहोनी की घटना की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मामला थाना तिलहर के नगरिया मोड की है, जहां खेतों में बीए सेकंड ईयर की छात्रा जली हुई अवस्था में पड़ी मिली।

अर्धनग्न अवस्था में मिली छात्रा को स्थानीय लोगों ने ढककर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह अपने पिता के साथ सोमवार को एसएस कॉलेज में पढऩे के लिए आई थी। तीन बजे छुट्टी होने के बाद वह नहीं मिली। पुलिस ने घरवालों को सूचना दी कि उनकी बेटी जाली हालत में मिली है। आनन-फानन में पुलिस ने झुलसी छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

First Published on: February 23, 2021 12:41 PM
Exit mobile version