नोएडा में महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में कासना थाना क्षेत्र के कासना गांव के पास एक नहर में तैरता हुआ अज्ञात महिला का शव पाए जाने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने के बाद लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर हत्यारों ने शव को नहर में फेंक दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी भेज दिया। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि कल रात कासना गांव के पास नहर में एक अज्ञात महिला का शव पुलिस को मिला है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है और उसकी तस्वीर आसपास के जनपदों में भेजी गई है। महिला की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका गया है।

First Published on: November 19, 2020 3:32 PM
Exit mobile version