गुरुद्वारे में सेवा करने वाले बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या

नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी में बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 70 साल के एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विकासपुरी निवासी अत्तम सिंह के तौर पर की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शाम करीब पांच बजकर बीस मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि विकासपुरी में मकान संख्या एच-358 के निकट गोली चलने की घटना हुई है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया, सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया गया। गोली उनके सिर में लगी थी। घटना के वक्त बाइक दो लोग सिंह के घर के आसपास देखे गए थे।

उन लोगों ने हेलमेट लगा रखे थे। जब सिंह ने अपने घर के निकट कार रोकी तो बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए।

सिंह कराला गांव के आनंदपुर धाम के गुरुद्वारे में सेवा करते थे। वह प्रॉपर्टी डीलर थे। डीसीपी ने बताया कि हत्या का एक मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

First Published on: November 24, 2020 1:20 PM
Exit mobile version