गुड़गांव में एनकाउंटर: क्राइम ब्रांच ने कुख्यात गैंगस्टर रोहित को मार गिराया


रोहित ने बिलासपुर इलाके में एक कारोबारी के ऊपर 50 गोलियां चलाई थीं। रोहित गैंगस्टर राजेश भारती गैंग का भी प्रमुख सदस्य रहा था। रोहित को लंबू के नाम से भी जाना जाता है।


Ritesh Mishra Ritesh Mishra
क्राइम Updated On :

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुड़गांव का बार गुर्जर इलाका मंगलवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। सुबह के समय ही कुख्यात गैंगस्टर रोहित और उसके साथी के साथ क्राइम ब्रांच की अचानक मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसके जवाब में पुलिसने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से गैंगस्टर रोहित की मौत हो गई जबकि उसका साथी सत्येंद्र घायल हो गया।

पुलिस ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि कुख्यात गैंगस्टर कौशल की गिरफ्तारी के बाद गैंग का संचालन यही कर रहा था। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, दोनों स्विफ्ट डिजायर कार में थे। सूचना पर पुलिस ने कार को घेर लिया।

इस बीच गुरुग्राम पुलिस क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश रोहित मारा गया, जबकि फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है।

बताया जा रहा है कि फरीदाबाद के विकास चौधरी हत्याकांड में भी गैंगस्टर रोहित शामिल था। कुछ महीने पहले ही रोहित ने बिलासपुर इलाके में एक कारोबारी के ऊपर 50 गोलियां चलाई थीं। रोहित गैंगस्टर राजेश भारती गैंग का भी प्रमुख सदस्य रहा था। रोहित को लंबू के नाम से भी जाना जाता है।

सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतपाल ने बताया कि पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट में थे। एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से 10 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। पटौदी इलाके में कुछ महीने पहले ही एक व्यक्ति के ऊपर रोहित ने गोलियां चलाई थी।



Related