नोएडा में जमीन विवाद को लेकर बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या

नोएडा। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि घटना में घायल अन्य व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। गोली चलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त इला मारन ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर अमित, उनके पिता सैलक तथा प्रेम पर गाजियाबाद के बम्हैटा गांव के रहने वाले देवेंद्र पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि तीनों को उपचार के लिए गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर अमित व उनके पिता की मौत हो गई जबकि प्रेम की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

First Published on: February 8, 2021 5:00 PM
Exit mobile version