नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार गिरफ्तार


पुलिस ने बताया, ‘‘ वहां से गुजर रही पुलिस की गश्ती टीम ने लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी और उसकी मदद के लिए उधर गई। आरोपियों में से एक को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।’’


भाषा भाषा
क्राइम Updated On :

कोलकाता। कोलकाता से लगे न्यू टाउन क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि लड़की अपने एक दोस्त के साथ शुक्रवार रात टहल रही थी, तभी चार लोगों ने कथित तौर पर उन पर हमला किया और जबरन लड़की को एक दूरदराज स्थान ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि लड़की का दोस्त घटनास्थल से भाग गया।

उन्होंने बताया, ‘‘ वहां से गुजर रही पुलिस की गश्ती टीम ने लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी और उसकी मदद के लिए उधर गई। आरोपियों में से एक को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की की चिकित्सकीय जांच की गई है। मामले में आगे जांच की जा रही है।